{"_id":"6914f65a2deb7ca59b0f1085","slug":"memorandum-submitted-against-direct-recruitment-of-smo-panipat-news-c-244-1-pnp1012-147019-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बेटे को 22 लाख रुपये खर्च कर भेजा कनाडा, अब नहीं हो पा रही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बेटे को 22 लाख रुपये खर्च कर भेजा कनाडा, अब नहीं हो पा रही बात
विज्ञापन
इसराना। इसराना थाना क्षेत्र के भादड़ गांव निवासी वीना देवी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उनका कहना है कि इसराना निवासी पति-पत्नी ने 22 लाख रुपये लेकर उसके बेटे को कनाडा ले गए। आरोपी ने उसे टूरिस्ट वीजे के स्थान पर स्टीकर वीजा पर गैरकानूनी तरीके से कनाडा भेज दिया।
अब उससे बात भी नहीं कर रहे हैं। जिससे बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका है। उधर जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राममेहर और उनकी पत्नी रेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसराना के राममेहर ने उनके बेटे को कनाडा भेजने की बात कही। 22 लाख रुपये खर्च कर टूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेजने की बात कही थी।
इनमें से 15 लाख रुपये राममेहर को पहले दिए गए। आरोपी उसे स्टीकर वीजा पर गैरकानूनी तरीके से अपने साथ ले गया। यही नहीं राहुल से तीन लाख रुपये, चार लाख रुपये और दो हजार डालर भी छीन लिए। इसके बाद उसे गायब कर दिया। थाना इसराना के प्रभारी महिपाल ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई क जाएगी।