फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Members of the Retired Employees Association held a meeting and prepared for a protest on the 17th.

Panipat News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बैठक कर 17 को आंदोलन करने की तैयारी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Members of the Retired Employees Association held a meeting and prepared for a protest on the 17th.
समालखा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने 17 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है, जिसमें कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में जिला सचिवालय पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे। रविवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड समालखा की कार्यकारिणी की बैठक रविदास पब्लिक स्कूल के प्रांगण में की गई। बैठक खंड प्रधान ईश्वर कुहाड़ की अध्यक्षता में हुई। ब्लाक सचिव रोहताश भापरा ने बैठक का संचालन किया।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सचिव सतबीर चालिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग के वेतन निर्धारण करने में आना कानी कर रही है। इसलिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा 17 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करने जा रहा है। देशव्यापी आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए समालखा से सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारी आंदोलन में भाग लेंगे। इस मौके पर कुलदीप रंगा, कृष्ण गाहल्याण, ईश्वर सिंह, रणधीर सिंह नरवाल, मोहिंदर सिंह, विष्णु दत्त, तुला राम व नरेंद्र छौक्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed