फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Members of the Purvanchal community will observe a 24-hour fast today.

Panipat News: आज 24 घंटे का अनशन करेंगे पूर्वांचल समाज के लोग

Sat, 10 Oct 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 10 Oct 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
Members of the Purvanchal community will observe a 24-hour fast today.
पानीपत। बिहार जाने के लिए ट्रेनों के ठहराव के लिए पूर्वांचल समाज के लोगों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। समाज के लोगों ने शुक्रवार सुबह मांगों के लिए नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने ट्रेनों के ठहराव के लिए शनिवार को 24 घंटे के लिए अनशन करने का निर्णय लिया है। साथ ही जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक वह धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्वांचल समाज के अध्यक्ष उमाशंकर राय ने कहा कि पूर्वांचल समाज द्वारा ट्रेनों के ठहराव के लिए शनिवार को 24 घंटे के लिए अनशन किया जाएगा। इसके अलावा अपनी मांगों के लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर अनशन और नारेबाजी करेंगे। लंबे समय से स्टेशन पर पर्याप्त रेल सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन मांगों का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। इस मौके पर दयानंद यादव, अनिकेत पांडेय, राजू श्रीवास्तव और पूनम रामदेव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed