{"_id":"69a9f4a0d8d05a57280fdc8c","slug":"mehndi-artist-dies-under-suspicious-circumstances-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153272-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मेहंदी कलाकार की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मेहंदी कलाकार की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान
विज्ञापन
पानीपत। उझा रोड साईं कॉलोनी के मेहंदी कलाकार अरुण (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह होली की शाम को घर से निकला था और कृष्णा गार्डन के पास मृत मिला। थाना चांदनी बाग पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
उझा रोड के अर्जुन ने बताया कि अरुण मेहंदी आर्टिस्ट था। वह ऑनलाइन ऑर्डर पर रात के समय भी काम के लिए जाता था। वह चार मार्च की शाम करीब आठ बजे वह अपने एक दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर निकला था। उनका लगा कि मेहंदी लगाने के किसी काम में व्यस्त होने पर वहीं रुक गया होगा। अरुण वीरवार सुबह कृष्णा गार्डन के पास मिला। वे उनको जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां चिकित्सकों अरुण को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनकी एक साल पहले शादी हुई थी। उनके पास एक छोटी बेटी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना चांदनी बाग पुलिस के प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने बिसरा जांच को भेजा है।
परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। पुलिस इसी के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।