फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mehak son, we all will die...

Panipat News: महक बेटा हम सारे मर जाएंगे...

Sun, 05 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mehak son, we all will die...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली (पानीपत)। कैराना के मोहल्ला अफगानान के मूल निवासी और हाल में मोहल्ला खेलकलां के रहने वाले सलमान सैफी ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपनी बहन गुलिस्ता को व्हाट्सएप पर वीडियो बनाकर भेजा था जिसमें वह अपनी बेटी से कह रहे हैं कि महक बेटा- हम सारे मर जाएंगे। हमारी मौत का जिम्मेदार कौन है- तेरी अम्मी, साबिर, हारुन, इंतजार, इस्तकार, अंजुम...। इन्होंने हमारी जिंदगी खराब कर दी। सात महीने से हमारी जिंदगी तबाह है।
सलमान की आंखों से आंसुओं की धार बह रही थी और 11 साल की बेटी महक पिता की बातें समझकर फफक-फफक कर रो रही थी। एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा कि इस औरत ने सात महीने से मेरी जिंदगी बर्बाद कर रखी है। मुझे मौत का फैसला लेना पड़ा। वीडियो में सलमान की आवाज में बेबसी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

सलमान की बहन गुलिस्ता ने बताया कि सलमान पहले पानीपत में सिलाई का काम करता था। इसके बाद पंजाब के लुधियाना में ठेले पर केले बेचने लगा। वह तीन दिन पहले लुधियाना से कैराना आया था। बीते वीरवार को भी पति-पत्नी के बीच बहस हुई, जिसके बाद खुशनुमा अपने प्रेमी साबिर के साथ घर छोड़कर चली गई। इस सदमे को बर्दाश्त न कर पाने के कारण सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यह कदम उठाया। गुलिस्ता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद भी और और बच्चों को खिलाए समोसे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सलमान अपने बच्चों को लेकर यमुना पुल पार कर हरियाणा की तरफ आया था। वहां एक छोटी-सी दुकान पर बच्चों को समोसे खिलाए। खुद भी एक समोसा खाया। वह आखिरी बार अपने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना चाहता था। इसके बाद यमुना की तरफ बढ़ गया। इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है। सलमान की बहन गुलिस्ता ने अपनी भाभी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को इसका जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उनके प्रेम प्रसंग ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। गुलिस्ता ने बताया कि करीब सात महीने से सलमान की पत्नी खुशनुमा का मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी साबिर के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस कारण सलमान और खुशनुमा के बीच आए दिन झगड़ा होता था।

18 घंटे बाद मचा शोर
सलमान के चार बच्चों सहित यमुना में कूदने की जानकारी शनिवार सुबह करीब आठ बजे लगी। जबकि उन्होंने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपनी बहन गुलिस्ता को वीडियो भेजकर इरादा बताया था। गुलिस्ता ने बताया कि वीडियो मिलते ही पुलिस को सूचना दी और खुद भी तलाश शुरू की, लेकिन सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह सूचना के बावजूद सर्च अभियान में देरी की गई। पहले प्राइवेट गोताखोर संसाधन जुटाते रहे। मोटर बोट में पंक्चर हुआ था, उसके लिए पंक्चर लगवाते रहे। शनिवार दोपहर 12 बजे सर्च अभियान शुरू हो सका। हरियाणा-यूपी यमुना बार्डर से फ्लड पीएसी भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed