फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meeting with officers and employees of Tax Branch

टैक्स ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Meeting with officers and employees of Tax Branch
पानीपत। पालिका बाजार निगम कार्यालय में बुधवार को नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने टैक्स ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने टैक्स ब्रांच में कई दिनों से चले आ रहे चेकर और मेकर प्रकरण को सुलझाया। वहीं, आदेश जारी किए कि जनता के काम को आसान तरीके से करें। इसके अलावा आयुक्त ने निगम में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के आने और काम करने के आदेश जारी किए। आयुक्त ने प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी संबंधित सभी कामों को सीएफसी से करवाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बता दें कि निगम की कर शाखा में पिछले कई दिनों से चेकर और मेकर का मामला उलझ रहा था। प्रॉपर्टी आईडी बनाने वाले को मेकर और इसकी स्थिति की मौका रिपोर्ट या दस्तावेज चेकिंग करने वाले को चेकर बनाया गया था। हालात ये थे कि निगम के डीटीपी मेकर और चेकर के हस्ताक्षर करने के बाद फाइल को डीएमसी के लिए पुटअप करते थे। इससे काम उलझता जा रहा था। अब आयुक्त ने इस प्रकरण को सुलझाते हुए इसकी जिम्मेदारी डीटीपी के साथ एडीए को भी दी है। इस बैठक में निगम आयुक्त आरके सिंह के साथ मेयर अवनीत कौर, उप निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह, एडीए शिव कुमार, एमई दीपक राणा समेत निगम की कर शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed