फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   medical store oprator suspected death from corona

मेडिकल स्टोर संचालक की कोरोना से आशंकित मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
medical store oprator suspected death from corona
हरिसिंह कॉलोनी के 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से आशंकित मौत हो गई। मृतक मेडिकल स्टोर संचालक था और कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजनों के मुताबिक वो शुगर का भी मरीज था। उसे शुक्रवार को बुखार के बाद बिशन स्वरूप स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर परिजन उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए। डॉक्टरों ने उसके स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। शनिवार शाम को उसकी सैंपल रिपोर्ट आएगी। फिलहाल शव को शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

तीन और लोगों ने जीती कोरोना से जंग
शुक्रवार को जिले के तीन और लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। इसमें पावटी गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति और कालखा गांव के पिता पुत्र हैं। पावटी गांव का व्यक्ति 6 मई को कोरोना का पॉजिटिव मिला था। वो दिल्ली अस्पताल से अपने गांव लौटा था। वहीं दूसरी ओर कालखा गांव के टीचर पिता व उसका 6 साल का बच्चा 7 मई को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिले में कोरोना को हराने वाला 6 साल का बच्चा सबसे कम आयु का है। अब तक जिले में 28 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 5 लोग खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल हैं।
विज्ञापन

8 दिन से जिले में नहीं आया कोई नया मरीज
जिले में मई के 15दिन में रिकॉर्ड 1807सैंपल हो चुके हैं। वहीं मई माह में रिकॉर्ड 23 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। ये सभी पॉजिटिव केस 2 से 7 मई के बीच मिले हैं। वहीं 6,7 और 8 मई को क्रमश: एक-एक की मौत कोरोना से हो चुकी हैं। लेकिन ये अंतिम 8दिन यानी 8 मई से लेकर 15 मई तक जिले में सुकून के दिन रहे। इन 8 दिनों में एक और जहां कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला।वहीं खानपुर कोविड-19 अस्पताल से हमारे 17 केस ठीक होकर लौट चुके हैं। इनमें 16 केस तो 12 मई और 13 मई को क्रमश: 8-8 केस और 15 मई को तीन ठीक होकर जिले में लौटे हैं। अब खानपुर में सिर्फ 5 लोगों का इलाज चल रहा हैं। इनमें 4 केसों को कभी छुट्टी मिल सकती है। वहीं जिले में अब तक 2577 सैंपल हो चुके हैं। जिनमें कोरोना से तीन मौतों सहित 36 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 24 केस खानपुर कोविड-19 अस्पताल से ठीक होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। वहीं अब तक 2488 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता कॉलेज को लिया स्वास्थ्य विभाग ने अपने अंडर
सीएमअ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि गीता कॉलेज को स्वास्थ्य विभाग के अंडर किया गया है। इसमें उनको 38 कमरे मिले हैं। इसमें 76 बिस्तरों का क्वारेंटाइन सेंटर बनेगा। वहीं इससे पहले समालखा अस्पताल, प्रेम इंस्टिट्यूट, एनसी कॉलेज, पाइंट कॉलेज में क्वारंटीन के लिए सेंटर बनाया गया है।

जिले में अब तक कोरोना को लेकर क्या रहा
जिले में पहला सैंपल 26 जनवरी को हुआ।
-पहला पॉजिटिव केस 19 मार्च को मिला।
-पहला केस ठीक होकर 30 मार्च को लौटा।
-जिले में कोरोना से पहली मौत दीनानाथ कॉलोनी के 24 साल के दीपक की हुई।
- कोरोना से कम उम्र 20 साल की पूनम की मौत हुई है।
-जिले में रिकॉर्ड 11 पॉजिटिव केस 2 मई को मिले।
-खानपुर में अब तक 28 पॉजिटिव केस भेजे हैं- जिले से कोरोना से अंतिम मौत 8 मई को खानपुर कोविड-19 में हुई।
-सबसे कम उम्र के धूप सिंह नगर निवासी 14 साल के साहिल ने कोरोना को हराया।
-सबसे बुजुर्ग तहसील कैंप के 70 वर्षीय ने कोरोना को हराया है।
-एक दिन में सबसे ज्यादा निगेटिव रिपोर्ट 6 मई को 222 मिली।
-एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा ठीक होकर 12 मई और 13 मई को 8-8 केस घर लौटे हैं।
-15 मई को पावटी गांव के व्यक्ति व कालखा गांव के पिता पुत्र ने कोरोना को हराया और घर लौटे।
तीन और लोगों ने कोरोना को हराया है- डॉ. वर्मा
सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना से ठीक हुए 3 लोगों को खानपुर मेडिकल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिनमें कालखा निवासी पिता-पुत्र और पावटी निवासी व्यक्ति हैं। जिला में कोविड 19 से संबंधित अभी कुल 6 केस ही एक्टिव रह गए हैं। कोविड-19 के कुल 2682 सैंपल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 2 हजार 488 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शुक्रवार को भी इनमे से 105 सैंपल भेजे गए हैं। 169 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। हरिसिंह कॉलोनी में मरे व्यक्ति के सुरक्षा के तौर पर सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed