फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meat shop attendant attacked and looted Rs 15,000

Panipat News: मीट दुकान के कारिंदे पर हमला कर लूटे 15 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Meat shop attendant attacked and looted Rs 15,000
पानीपत। फ्लोरा चौक के पास 10-12 युवकों ने मीट दुकान के कारिंदे पर हमला कर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए। यह वारदात आठ सितंंबर की रात की है। कारिंदे की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कृष्णा गार्डन के पास स्थित बलकार मलिक कॉलोनी निवासी वसीम ने बताया कि वह चार साल से फ्लौरा चौक पर मरोज की मीट की दुकान पर काम करता है। वह आठ सितंबर को काम खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल पर घर के लिए निकला था। कुछ दूरी पर 10-12 युवकों ने उसको रोक लिया। उस पर लाठी डंडों से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह युवक उससे 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उसने घायल अवस्था में मरोज को कॉल की । मरोज ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed