{"_id":"9ef8c55bcf211dbad40103af5369e51a","slug":"measured-from-the-railway-road-encroachment-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा ने रेलवे रोड से हटाया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा ने रेलवे रोड से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 10 Jan 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। रेलवे रोड पर अतिक्रमण के कारण होने लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को नगर पालिका ने अभियान चलाते हुए रेलवे अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी और दुकानदारों का सामान को कब्जे में ले लिया।
नपा की इस कार्रवाई से दुकानदारों व रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया। नपा ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही रोड पर पट्टी खींची जाएगी। इसके बाहर कोई भी दुकानदार व रेहड़ी वाला नहीं आ सकेगा।
रेलवे रोड पर अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बनी है। रेहड़ी वाले जहां रोड पर रेहड़ी लगाकर वहीं दुकानदार अपना सामान बाहर रखकर अतिक्रमण किए हुए है। इससे करीब 60 फीट चौड़ा रोड संकरा हो गया है। अतिक्रमण के चलते दिनभर रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
स्कूल बस और वाहन चालकों को परेशानी होती है साथ ही पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। प्रशासन ने इससे पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी। लेकिन इसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों थी।
अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए रेलवे रोड पर दोनों तरफ सफेद पट्टी खींची जाएगी। रेहड़ी वाले उसी पट्टी के अंदर ही अपनी रेहड़ी लगा सकेंगे और दुकानदार भी उसके अंदर ही अपना सामान रख सकेंगे। इससे पहले भी नपा दो बार लक्ष्मण रेखा खींच चुकी है।
लेकिन न तो अतिक्रमण करने वालों ने और न ही नपा ने इसकी तरफ विशेष ध्यान दिया था। नपा सचिव श्याम सुंदर दुग्गल ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह रेहड़ी वाले हों या फिर दुकानदार। पट्टी से बाहर रोड पर रेहड़ी लगाने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। साथ ही जुर्माना भी होगा।