फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   mayor-panipat

राणा ने आरोपों को बताया निराधार, किसी भी जांच के लिए तैयार

Mon, 13 Jul 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 13 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर सरकार यानी मेयर को ब्लैकमेल करने के मामले में राजनीतिक मोड़ आ गया है। पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष ने मेयर पर बयान बदलने और समझौते के लिए दो पार्षदों को भेजने की बात कहते हुए किसी भी एजेंसी से जांच कराने को तैयार रहने की बात कही है।
विज्ञापन


वहीं मेयर अपने दो साथियों से साढ़े चार लाख रुपये लेने की बात कर रहे हैं।  पानीपत ग्रामीण विकास मोर्च के अध्यक्ष सतपाल राणा रविवार को मेयर सुरेश वर्मा द्वारा पांच लाख की ब्लैकमेलिंग करने के आरोपों को निराधार बताते हुए खुलकर सामने आ गए। उन्होंने कहा कि मेयर या सरकार देश व प्रदेश की किसी भी एजेंसी से जांच करा सकती है। इससे इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी दिख जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेयर ऑडियो रिकार्डिंग में पांच लाख रुपये ले जाने की बात कह रहे हैं। उसने इसमें दो बार पांच
लाख रुपये ले जाने का जिक्र किया है। मेयर अब अपने दो नजदीकियों से साढ़े चार लाख रुपये ले जाने की बात कह रहा है। मेयर अपनी बातों से लगातार पलट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में मेयर के दोनों नजदीकी उनके पीए बन गए हैं। मेयर ने उसके पास दो पार्षदों को समझौते के लिए भेजा है। उन्होंने उससे कहा कि मेयर आपसे समझौता करना चाहते हैं। वे मेयर उनके घर पर बैठकर समझौता कर लें। उसने कहा कि अभी तो मेयर फरीदाबाद में अपना चेकअप कराने गए हैं और रात को आठ बजे तक पहुंच जाएंगे और समझौता हो जाएगा। उन्होंने पार्षदों को समझौता न करने की बात कहकर वापस भेज दिया। उन्होंने पार्षदों को भेजने के प्रकरण की भी जांच करने की मांग की।


15 को मीडिया के सामने रखेंगे सच्चाई
सतपाल राणा ने दावा किया उसके एक साथी के पास नगर निगम को लेकर 10 लाख की सीडी रखी है। वह शिमला गया हुआ है। वह इस मामले को सोमवार को सबके सामने लाना चाहता था, लेकिन उसका दोस्त बाहर गया हुआ है। वह 15 जुलाई को 10 लाख के मामले को सबके सामने लाएगा। वह पार्षदों की भी पोल खोलने को तैयार है। उसको पता है कि किस पार्षद ने अपने वार्ड के लोगों का विश्वास बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed