फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mayor and opposition lawmaker attacked

मेयर और विधायक का विपक्ष पर हमला

Thu, 02 Jan 2014 11:42 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 02 Jan 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। मेयर और शहर विधायक की ओर से नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन ने लंबे अरसे के बाद चुप्पी तोड़ते हुए विपक्षी पार्षदों के धरने की चेतावनी से एक दिन पहले काउंटर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मेयर ने शहर के सभी वार्डों में बराबर विकास कराने और नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन ने शहर में पिछली सरकारों से बेहतर काम करने का दावा किया है और इसको लेकर खुला चैलेंज किया है। वहीं विपक्ष अपने मुद्दों को लेकर नगर निगम में आज से मांगों के लिए धरने पर बैठने के लिए तैयार हो गया है।
विज्ञापन


मेयर भूपेंद्र सिंह और नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन मुकेश टुटेजा ने शहर विधायक बलबीर पाल का प्रतिनिधित्व करते हुए वीरवार को नगर निगम कार्यालय में पत्रकार वार्ता में विपक्षी पार्षदों पर हमला बोला। मेयर ने कहा कि छह माह में 16 करोड़ 20 लाख के विकास कार्य हुए हैं। इसमें 13 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और बाकी का विकास कार्य भी जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्ड तीन में 50 लाख, वार्ड चार में 74, वार्ड आठ में 83.5 लाख, वार्ड नौ में 86 लाख, वार्ड 10 में 1.41 करोड़, वार्ड 18 में 2.44 करोड़ और वार्ड 19 में 1.58 करोड़ रुपये का विकास हो चुका है। इसके अलावा शहर के प्रत्येक वार्ड में चार बड़ी टावर लाइट और 200 बड़ी सीएफएल लगाई जाएगी।

मेयर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनका काम वार्ड के लिए राशि और टेंडर जारी कराना है। संबंधित पार्षद अपने वार्ड में विकास कराए। पार्षद को सामग्री की गुणवत्ता पर शक है तो वे उनसे मिले। वे इसकी विजिलेंस जांच कराएंगे। ऐसे ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वे भी समय-समय से विकास कार्यों का निरीक्षण करते रहते हैं।

नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन मुकेश टुटेजा ने कहा कि विधायक बलबीर पाल शाह ने शहर में विकास कराया है और भविष्य में भी विकास कराएंगे। विपक्ष विकास को मुद्दा बनाना चाहती है। लेकिन वे अपने राज में इतना विकास नहीं करा पाए थे।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में जुलाई 1999 से 2005 तक 14 करोड़ 10 लाख रुपये का विकास हुआ, जबकि 2005 से 2013 तक नगर निगम में 110 करोड़ 68 लाख रुपये का विकास हुआ है। इसके अलावा 56 करोड़ 51 लाख रुपये की योजनाओं का प्रपोजल बन रहा है। उन्हाेंने बताया कि सभी विभागों में 1999 से 2005 तक 251 करोड़, 08 लाख और 2005 से 2013 तक 847 करोड़ 56 लाख रुपये का विकास हुआ है।


यहीं नहीं 185 करोड़ 58 लाख की योजनाओं का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।

इस वार्ड को होगा इतने का विकास
वार्ड नंबर    राशि (करोड़ रुपये में)
वार्ड नंबर 1    1.57
वार्ड नंबर 2    3.9
वार्ड नंबर 3    2.26
वार्ड नंबर 4    1.65
वार्ड नंबर 5    2.42
वार्ड नंबर 6    3.14
वार्ड नंबर 7    2.13
वार्ड नंबर 8    1.40
वार्ड नंबर 9    0.85
वार्ड नंबर 10    0.81
वार्ड नंबर 11    1.76
वार्ड नंबर 12    2.75
वार्ड नंबर 13    1.09
वार्ड नंबर 14    2.63
वार्ड नंबर 15    1.54
वार्ड नंबर 16    1.31
वार्ड नंबर 17    1.78
वार्ड नंबर 18    2.56
वार्ड नंबर 19    2.76
वार्ड नंबर 20    2.33
वार्ड नंबर 21    1.48
वार्ड नंबर 22    1.26
वार्ड नंबर 23    1.96
वार्ड नंबर 24    2.63
कुल राशि        47.97

नगर निगम की डिप्टी मेयर सीमा पाहवा ने कहा कि वह तीन जनवरी को वार्ड और शहर के विकास को लेकर धरना देंगी और विपक्ष के सभी पार्षद उनके साथ है। शहर में विकास के नाम पर मेयर और विधायक अपनी जेब भर रहे हैं और इसको लेकर सुबह साढ़े 10 से सायं चार बजे तक नगर निगम कार्यालय में धरना देंगे। उन्होंने बताया कि शाह व मेयर वार्डों में विकास का दावा कर रहे हैं तो वे सामने आकर जनता को दिखाए।

वार्ड भी वहीं हैं और उनके द्वारा कराया विकास कार्य भी वहीं पर है। वे लोगों की आवाज उठा रहे हैं और किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed