फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Maximum temperature rises by two degrees in three days, cloudy weather expected tomorrow

Panipat News: तीन दिन में दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, कल बादल छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature rises by two degrees in three days, cloudy weather expected tomorrow
पानीपत। अप्रैल महीने के आखिरी दिनों में गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। पिछले तीन दिन से ही अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 40 पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में डिहाइड्रेशन के मामले आने लगे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल और शहर के दूसरे अस्पतालों में 20 प्रतिशत ज्यादा मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ पीने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ही तेज धूप निकल आई। दिन बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ती चली गई। इसके साथ करीब 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। दोपहर को एक से चार बजे तक गर्म हवा चलने से लोगों का घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया। लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। लोगों को शाम के समय उमस के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस बार मौसम में लगातार परिवर्तन बना हुआ है। अब पिछले तीन दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रही है। यह अगले तीन दिन तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस बीच शुक्रवार को हल्के बादल भी छा सकते हैं। इसके बाद दो या तीन दिन तापमान दो या तीन डिग्री कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed