फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mau Special Fair Festival Special arrived late by 2.5 hours, passengers upset

Panipat News: मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल साढ़े देरी से पहुंची, यात्री परेशान

Sat, 18 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 18 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mau Special Fair Festival Special arrived late by 2.5 hours, passengers upset
स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। स्टेशन पर त्योहार के सीजन में ट्रेनें स्टेशन पर कई घंटों की देरी से आ रही हैं। इससे यात्रियों को कई घंटे तक स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल समेत 14 ट्रेनें देरी से स्टेशन पर आई।
यात्री मुकेश और काशी ने बताया कि वह पिछले एक घंटे से अपनी ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हुए हैं। उनकी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। त्योहार का सीजन चल रहा है। हर यात्री को समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों के देरी से आने पर यात्रियों को काफी परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन

ये ट्रेनें आई देरी से

मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल साढ़े आठ घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे और दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे और जम्मू तवी एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस आधा घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस आधा घंटा और दिल्ली पानीपत एमईएमयू सवा एक घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू एक घंटा और अमृतसर एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई जिससे यात्रियों को स्टेशन पर थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। त्योहारी मौसम में स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। यात्रियों की भीड़ की स्थिति को देखते हुए स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ा दिया जाता है। त्योहारी सीजन में जीआरपी और आरपीएफ टीम यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही हैं।

-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed