{"_id":"67825cf680e75d871c0e894f","slug":"matlaudas-nss-volunteer-fund-will-be-honored-with-state-nss-award-panipat-news-c-244-1-sknl1016-130402-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मतलौडा की एनएसएस स्वयंसेविका निधि राज्य एनएसएस पुरस्कार से होगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मतलौडा की एनएसएस स्वयंसेविका निधि राज्य एनएसएस पुरस्कार से होगी सम्मानित
विज्ञापन
मतलौडा। राजकीय कन्या महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका निधि को वर्ष 2022-23 के राज्य एनएसएस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 12 जनवरी को युवा दिवस के उपलक्ष्य में पंचकुला में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान समारोह 12 जनवरी को इंद्रधनुष सभागार सेक्टर-5 पंचकूला में सुबह नौ बजे से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि की जानकारी महाविद्यालय की तत्कालीन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका और वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राखी नेहरा ने सांझा की। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार छात्रा निधि की समर्पित सेवा और समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामनिवास ने छात्रा निधि को बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। कुमारी निधि ने न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार इस सम्मान समारोह में कुमारी निधि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद
विज्ञापन