{"_id":"6a3c401a59123cfe9a0b24f5","slug":"matlauda-panipat-news-c-18-1-knl1004-935432-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मतलौडा को 4.10 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मतलौडा को 4.10 करोड़ की सौगात
Thu, 25 Jun 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमतलौडा। मतलौडा गांव को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। गांव स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास लगती करीब दो एकड़ पंचायती जमीन पर 4.10 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर जिम, महिला सांस्कृतिक केंद्र, आरोग्य उद्यान, ई-लाइब्रेरी और आधुनिक पार्क का निर्माण किया जाएगा।
विकास एवं पंचायत विभाग ने इसके लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। अमर उजाला ने मेरा गांव मेरी शान अभियान के अंतर्गत 21 से 28 अप्रैल तक गांव का इतिहास और समस्याओं को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
इसके बाद 29 अप्रैल को बीडीपीओ कार्यालय में चौपाल कार्यक्रम किया था। ग्रामीणों ने इसमें अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा था। इस संदर्भ में पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में गांवों तक शहरी सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को नई मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
आरोग्य उद्यान परियोजना
पंचायत मंत्री ने बताया कि मतलौडा में आरोग्य उद्यान परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके अंतर्गत महिला सांस्कृतिक केंद्र, इंडोर जिम और ई-लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस पर करीब 1.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे युवाओं को डिजिटल शिक्षा और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, वहीं महिलाओं को सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।
सजेगा आधुनिक पार्क
कृष्णलाल पंवार ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास निधि योजना के तहत गांव में करीब 2.11 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक पार्क के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। यह पार्क ग्रामीणों के मनोरंजन, स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के साथ से पूरे किए जाएंगे।