फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Massive fire breaks out at carpet factory; flames spread to neighboring house.

Panipat News: कारपेट फैक्टरी में लगी भीषण आग पड़ोस के मकान तक पहुंच गईं लपटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out at carpet factory; flames spread to neighboring house.
फैक्टरी में आग लगने के बाद उठता धुआं। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बबैल नाका स्थित मनसा देवी ट्रेडर्स फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर के समय भीषण आग लग गई। अचानक उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें उठते ही अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। कर्मचारियों ने फैक्टरी में रखा सामान बचाने का प्रयास किया।
आग की लपटों ने पड़ोसी का मकान भी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक केतन ने बताया कि उन्होंने पांच महीने पहले ही बबैल नाका के नजदीक मनसा देवी फैक्टरी बनाई थी। फैक्टरी में शुक्रवार को कर्मचारी काम कर रहे थे। दोपहर के समय के समय फैक्टरी में आग लग गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह बढ़ती चली गई। कर्मचारी इसके बाद बाहर निकल गए। दमकल विभाग की टीम ने आगे पर काबू पाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फैक्टरी में आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में अंदर रखा तैयार माल, कच्चा माल, कीमती मशीनरी और पूरी बिल्डिंग जलकर राख हो गई। भयानक लपटों ने पास स्थित पड़ोसी के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ है।

फैक्टरी में आग लगने के बाद उठता धुआं। स्रोत : सोशल मीडिया

फैक्टरी में आग लगने के बाद उठता धुआं। स्रोत : सोशल मीडिया- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed