फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mason dies after 14 days, murder case registered in the case

Panipat News: राजमिस्त्री की 14 दिन बाद मौत, मामले में हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after 14 days, murder case registered in the case
पानीपत। कश्यप कॉलोनी में एक अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले राज मिस्त्री के शव मामले में पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी है। मृतक का बेटा पहले से ही उनके पिता के पास करने वाले मजदूर व उसके तीन साथियों पर हत्या का आरोप लगा रहा था। अब पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुराना औद्योगिक थानाक्षेत्र को दी शिकायत में रोहतक के सूर्य नगर निवासी अंकित ने बताया कि उसका पिता धर्मबीर राजमिस्त्री था। वह दो माह पहले ही रोहतक से कश्यप कॉलोनी में किराए पर रहने के लिए आए थे। उसके पिता धर्मबीर यहां अपने जानकार विनोद की जाटल रोड पर फैक्ट्री का निर्माण कर रहे थे। एक अक्तूबर की रात उसके पिता खाना खाकर सो गए थे। उसके पिता के पास काम करने वाला विजय उसके कमरे पर आया था। उसके साथ फूल सिंह, शांति, शेरा नाम के व्यक्ति भी थे। उसके पिता की इनके साथ कहासुनी हो गई थी। इन चारों ने उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। शरीर पर चोट के निशान न मिलने पर उस वक्त पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पिता की मौत का कारण दम घुटना पाया गया है। उनकी इन लोगों ने साजिशन हत्या की है। अब तक हत्या के कारण के स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे : प्रभारी
राजमिस्त्री की मौत के मामले में अब हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट होंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वीरेंद्र सिंह, प्रभारी पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed