फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Martyred BSF jawan cremated with state honors

बीएसएफ के शहीद जवान का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Martyred BSF jawan cremated with state honors
शहीद फौजी को श्रद्धांजलि देते हुए। - फोटो : Panipat
राजस्थान के जैसलमेर में तैनात गांव वैसर निवासी बीएसएफ का जवान 56 वर्षीय एएसआई धर्मपाल शहीद हो गए। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को उनके पैतृक गांव वैसर में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। धर्मपाल के परिवार में पत्नी राजपती, बेटा दीपक व दो बेटियां सोनिया व मंजीत हैं। दोनों बेटियां शादीशुदा हैं। धर्मपाल ड्यूटी के दौरान पिछले चार दिन दिन से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन

वीरवार को बीएसएफ की ओर से सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार व हिसार यूनिट से इंस्पेक्टर आशीष कुमार 12 जवानों की टुकड़ी के साथ वैसर गांव पहुंचे। शहीद धर्मपाल को मातमी धुन बजाकर और फायर के करके अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों व बीएसएफ के जवानों ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

बेटे दीपक ने बताया कि कुछ दिनों पहले दादी धनपति (धर्मपाल की मां) की मौत हो गई थी। धर्मपाल उस समय गांव आए हुए थे। उनकी रस्म क्रिया के बाद लगभग 10 दिन पहले ही वह वापस ड्यूटी पर गए थे। दो दिन पहले उन्होंने फोन करके परिजनों को बीमार होने की बात कही थी। उसके बाद बुधवार को उनके शहीद होने का दुखद समाचार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed