{"_id":"687811ee878d5fbffb05b643","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-family-said-she-was-murdered-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140389-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने कहा- हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने कहा- हत्या की गई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। निंबरी गांव में शादी के छह माह बाद ही पूजा (24) का शव बुधवार सुबह घर में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। मायका पक्ष ने पति व अन्य ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
थाना चांदनी बाग की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति मिंटू समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से भाग गए हैं।
मामला थाना चांदनीबाग क्षेत्र के निंबरी गांव का है। शहर की खटीक बस्ती निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी छोटी बहन पूजा की शादी 19 फरवरी को निंबरी गांव के मिंटू के साथ हुई थी। शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही मिंटू और अन्य ससुराल वाले पूजा को परेशान कर रहे थे। बुधवार सुबह छह बजे उनके पास फोन आया कि पूजा का शव फंदे पर लटका है। जिसके बाद वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो पूजा का शव कमरे में फंदे पर लटका था। घर पर ससुराल वाले नहीं थे।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी सूचना थाना चांदनीबाग पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने कुछ नाम लिखे थे। परिजनों का आरोप है कि मिंटू शराब के नशे में पूजा के साथ मारपीट करता था और उस पर घर से रुपये लाने का दबाव डालता था। कई बार मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। सुनील का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मिंटू, उसके भाई सिंटू, कृष्ण, उसकी पत्नी, बलबीर, जयकिशन, पंकज समेत आठ पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।