फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman falls from the roof under suspicious circumstances, dies

Panipat News: छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी विवाहिता, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman falls from the roof under suspicious circumstances, dies
मृतक राधा का फाइल फोटो।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। करनाल के फरीदपुर गांव में तीन मंजिल मकान की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने की वजह से एक विवाहिता की मौत हो गई। वहीं, मृतका की सगी बहन रजनी हादसे के बाद सदमे में है। उसका पानीपत के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतका के परिजनों ने इसका आरोप विवाहिता के ससुराल पक्ष पर लगाया है। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे ससुरालियों ने उनकी बेटी को तीन मंजिल मकान की छत से फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उधर, मौके पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि मृतका खुद छत से कूदी है। मृतका और उसकी बहन की आपस में कुछ कहासुनी हो गई थी। छत से गिरने के बाद वे उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बात को लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह पहुंचे दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

काफी देर तक आपस ने मारपीट, हाथापाई और हंगामा हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
वहीं, दोनों ओर से नाथ समाज के लोग भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल के पार्क और शव गृह के बाहर दोनों ओर के पक्षों की पंचायतें भी चलती रही।
वहीं, घरौंडा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घरौंडा पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।



मृतक विवाहिता राधा (25) के चाचा जसपाल ने बताया कि वे ग्रेटर नोएडा सेक्टर 2 पतवारी के निवासी हैं। उनकी दो भतीजियों राधा और रजनी की शादी नौ मार्च 2023 को फरीदपुर गांव के दो सगे भाई प्रदीप और कुलदीप के साथ की थी। उन्होंने अपने हैसियत के हिसाब से कुछ दान दहेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने तक सब ठीक चला। इसके बाद राधा रजनी के ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उनके बेटियों को प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय बाद दोनों बहनों को एक एक बेटा हुआ लेकिन उनके ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना कम न हुई।
इसे लेकर कई बार पुलिस में शिकायत दी गई। पंचायतें भी हुई लेकिन आरोपी समझौता कर लेते थे। अब शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उनके पास राधा के पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी लड़की की छत से गिरने की वजह से मौत हो गई है।
सूचना पाकर में परिवार समेत मौके पर पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि उनकी बेटी राधा को छत से फेंका गया है। वहीं, रजनी भी अस्पताल में है जो बेसुध है। राधा-रजनी के परिजनों ने उनको इस घटना की सूचना तक नहीं दी।

दूसरी ओर फरीदपुर गांव से पहुंचे नाथ समाज के लोगों और पूर्व सरपंच नरेश ने बताया कि राधा और रजनी की शुक्रवार को आपस में कहासुनी हो गई थी। इसकी वजह से राधा छत के ऊपर चली गई और कुंडी लगा ली। परिजनों ने उसे छत से लटके हुए भी देखा। उसे उतारने का प्रयास किया तो उसने हाथ छोड़ दिए। जिससे वह नीचे सिर के बल गिरी। उसे तुंरत इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वर्जन:
मामले को लेकर शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
राजपाल, थाना प्रभारी, घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed