फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   married woman dies of corona, 93 cases recevied

27 वर्षीय विवाहिता की कोरोना संक्रमण से मौत, 93 केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
married woman dies of corona, 93 cases recevied
जिले में कोरोना का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। अब तक जिले में 15 लोग कोरोना से हार चुके हैं। शुक्रवार को समालखा के पीतमपुरा क्षेत्र में 27 वर्षीय विवाहिता भी कोरोना से जंग हार गई। ये महिला तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसका खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। जन सेवा दल के सदस्यों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। शुक्रवार को एक साथ जिले में 93 नए केस आए हैं। इनमें एक निजी अस्पताल का डॉक्टर भी शामिल है। इन सबको डॉक्टरों ने आइसोलेट कर दिया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 1156 हो गई है। एक साथ इतने केस सामने आने का सबसे बड़ा कारण सामुहिक संक्रमण बताया जा रहा है। इन 93 केस में 60 लोग सामुहिक संक्रमण का शिकार हुए हैं। बाजारों व सड़कों पर लगातार बढ़ रही भीड़ इसका कारण है। डॉक्टरों के अनुसार अगर सख्ती नहीं की गई तो ये स्थिति लगातार गंभीर हो सकती है। जिले में अब तक 8 डॉक्टर समेत 14 स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। जिसके बाद बैंक को बंद कर दिया गया है। यहां के आठ कर्मचारियों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल लिए गए हैं। शुक्रवार को 35 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पानीपत में एक फैक्टरी मालिक और बापौली में एक कर्मचारी मिला संक्रमित
पानीपत में पहले प्राईवेट फैक्टरी के मालिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब गांव बापौली के 30 वर्षीय प्राईवेट फैक्टरी कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पुलिस की सहायता से उसकी गांव में गली को सील कराया गया हैं।
विज्ञापन

ये मिले नए मरीज
शुक्रवार को जिला में 93 केस पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव केसों में मॉडल टाऊन से 12, संजय कॉलोनी से 1, बिशनस्वरूप कॉलोनी से 3, अंसल से 5, सेक्टर 13-17 से 1, सेक्टर 12 से 4, सुखदेवनगर से 3, गंगाराम कॉलोनी से 1, किशनपुरा से 2, हरिसिंह चौक से 1,विकास नगर से 2,कुटानी रोड से 1,बापौली से 1,सेक्टर 11 से 3, न्यू आरके पुरम से 2, कुटानी से 1, एनएचबीसी सेक्टर 11-,12 से 4, भीमगोडा मंदिर के नजदीक से 2, खटीक बस्ती से 2, कप्तान नगर से 2, आठ मरला से 1, मतलौडा से 3,न्यू ऑफिसर कॉलोनी से 1, काशिगिरी मंदिर के पास से 1,सेक्टर 2 से 1, वधावाराम कॉलोनी से 6, परमहंस कॉलोनी से 5, शास्त्री नगर से 1, समालखा वार्ड 4 से 1, शिव नगर से 1, आसन कलां से 1, अटावला गांव से 1, न्यू आरकेपुरम से 1, हरिबाग कॉलोनी से 1, गोशाला मंडी के पास से 1, विवर कॉलोनी से 1, बीपीएल एक्सपोर्ट से 1, रमेश नगर से 1, नारा गांव से 1, राजा खेड़ी से 1, सेक्टर 25 से 5 और पुरेवाल कॉलोनी से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

422 रिपोर्ट आई नेगेटिव
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 18564 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 16944 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शुक्रवार को भी इनमे से 336 सैंपल भेजे गए हैं। शुक्रवार को 422 रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं। 482 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 1156 केसों में 440 केस एक्टिव हो गए हैं, 701 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 15 मौतें हो चुकी हैं। समालखा में एक विवाहिता की कोरोना से मौत हुई है। नए 93 केस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed