{"_id":"67608fe51d13990fe30ed93e","slug":"married-woman-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-panipat-news-c-244-1-pnp1003-129130-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
पानीपत। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने गोहाना रोड पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। विवाहिता सात साल के बेटे की मां थी। वह रविवार दोपहर तीन बजे से घर से निकली थी। जीआरपी ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
मायका पक्ष के लोगों ने जीआरपी को बताया कि नरेला-दिल्ली की सपना (35) की शादी आठ साल पहले किशनपुरा में दिनेश के साथ हुई थी। सपना व दिनेश में काफी समय से अनबन चल रही थी। परिवार के लोगों का कहना है कि दिनेश सपना से सही प्रकार से बात नहीं करता था। आए दिन लड़ाई झगड़ा करता था। उसके सास ससुर भी उसे परेशान करते थे। पिछले माह सपना का सात माह का गर्भ भी गिर गया था। सपना अपनी मां को कॉल कर आपबीती भी सुनाती थी। रविवार दोपहर को सपना घर से चली गई थी। उसने शाम साढ़े चार बजे गोहाना पुल के नीचे करनाल की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों ने जीआरपी को शिकायत देते हुए ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जीआरपी के थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने जो भी आरोप लगाए हैं उनकी सत्यता का पता लगाया जा रहा है।