फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married married to an unmarried girl

शादीशुदा युवक का कुवारी से कराया विवाह, अब दे रहे दहेज प्रताड़नाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Married married to an unmarried girl
पानीपत। सदर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और शादीशुदा युवक का अविवाहित लड़की से विवाह कराने का मामला सामने आया है। युवती ने पति समेत पांच के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 15 जनवरी 2022 को हुई थी। शादी की रात से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुर गांव के सरपंच रह चुके है, इसलिए उससे दहेज में कार, बुलेट आदि की मांग की जाने लगी। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। हर छोटी बात पर दहेज के लिए तंज कसे जाने लगे।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी नहीं बनाएं। पति का कहना है कि यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। 29 अप्रैल को महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान वहां उसका देवर आया। जिसने पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने की बात कही। देवर ने उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसने विरोध किया तो उसे बदनाम करने की धमकी दी गई। महिला के अनुसार उसके ससुरालियों ने उसे मारने की कोशिश भी की और पति ने झगड़े के दौरान बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके दिवंगत भाई की पत्नी से उसकी शादी हो चुकी है। इसके अलावा पति ने कहा कि उसका गांव में भी एक महिला से संबंध है। आरोप है कि शादी से पहले यह बात भी उससे छिपाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed