फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married by lying, then harassed for dowry

Panipat News: झूठ बोलकर की शादी, फिर करते रहे दहेज के लिए प्रताड़ित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Married by lying, then harassed for dowry
पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आठ मरला निवासी एक महिला की सीएम विंडो पर शिकायत के आधार पर महिला के पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति और ससुराल पक्ष ने उनसे झूठ बोलकर उसकी शादी करवाई। अब दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन

आठ मरला कॉलोनी निवासी महिला ने सीएम विंडो पर शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 दिसंबर 2021 काे राेहतक के जींद चाैक निवासी विनाेद के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने सात लाख रुपये खर्च किए। पीड़िता ने बताया कि उसके पहले पति की माैत हाे चुकी है। वहीं, उन्हें विनोद से दूसरी शादी से पहले बताया गया था कि विनोद की पहली पत्नी की माैत हाे चुकी थी। विनोद और उसकी पहली पत्नी के दो बच्चे हैं। जो विनोद के साथ ही रहते हैं। दोनों पक्षों की सहमति से शादी हो गई। शादी के बाद पता चला कि विनोद की पहली पत्नी जिंदा है। विनोद ने उसे तलाक दिया था। इसके बाद ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। उसके साथ मारपीट की जाती है। दो बार वह अपने मायके से कभी एक लाख तो कभी 50 हजार रुपये भी लेकर आई। बावजूद उस पर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना जारी रही। उसे कई बार घर से भी निकाला गया। मारपीट तो अब उसके साथ आम बात हो चुकी थी। एक बार उसका गला दबा कर मारने का भी प्रयास किया गया। इससे परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने अब सीएम विंडो पर शिकायत के आधार पर पति विनोद, सास रामरती और ननद शीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed