फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married after meeting on Shaadi.com, took wife to USA, then husband eloped with female dancer.

Panipat News: शादी डॉट कॉम पर मुलाकात के बाद की शादी, पत्नी को ले गया यूएसए, फिर महिला डांसर के साथ भागा पति.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Married after meeting on Shaadi.com, took wife to USA, then husband eloped with female dancer.
पानीपत। मैट्रीमोनियल साइट पर एनआरआई से मुलाकात और शादी एक महिला को भारी पड़ गई। शादी के बाद सात समंदर पार अमेरिका में हसीन जिंदगी गुजारने के सपने को पति की बेवफाई ने कुचल दिया। अमेरिका में कुछ दिनों तक उसे बेबी सिटिंग का काम करने के लिए मजबूर करने के बाद पति उसे छोड़कर अपनी डांसर महिला मित्र के साथ लापता हो गया। मजबूर महिला को अकेले स्वदेश लौटना पड़ा। यहां कोलकाता स्थित अपने मायके में उसने जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जिसे पानीपत निवासी आरोपी पति के थाने में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

कोलकाता के मुकुनारपुर निवासी मेकअप कंसल्टेंट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करती थी। शादी डॉट कॉम पर पानीपत निवासी युवक ने संपर्क हुआ। उसने कहा कि वह फिलहाल यूएसए का निवासी है। काफी दिनों तक बातचीत के बाद अप्रैल 2022 में शादी तय करने के लिए उसका परिवार कोलकाता से पानीपत गौशाला मंडी में युवक के घर आया। तब युवक ने कहा कि शादी के बाद वे अमेरिका में रहेंगे। ग्रीन कार्ड के लिए भी आवेदन किया है। तीन अगस्त 2022 को विवाह हुआ। उन्होंने 10 लाख रुपये के जेवरात और पांच लाख रुपये नकदी दजेह में दिया। 19 सितंबर 2022 को वे अमेरिका चले गए।
विज्ञापन

अमेरिका ले जाकर कराया बेबी सिटिंग का काम
पीड़िता ने बताया कि अमेरिका के शिकागो में पति का लोन पर एक फ्लैट है। कुछ दिनों बाद पति ने उस पर बेबी सिटिंग का काम करने का दवाब बनाया। उसने दबाव में आकर काम किया, जिसके पैसे भी पति ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बहाने से डांसर महिला को किराएदार रखा
पति ने उससे कहा कि फ्लैट की ईएमआई भरने के लिए उन्हें एक किराएदार रखना होगा। पति ने उसे बिना बताए अमेरिकी महिला डांसर को किराएदार के रूप में रख लिया। उसके आने के बाद पति ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। एक दिन किराएदार के कमरे से निकलते देख उससे पूछताछ की तो गालीगलौज करने लगा।
-
पहले मांगा तलाक, फिर घर छोड़कर लापता हुआ पति
महिला का आरोप है कि नवंबर 2022 में पति ने उससे तलाक मांगा। कहा कि नौकरी चली गई है, ग्रीन कार्ड की फाइल भी रिजेक्ट हो गई है। 13 दिसंबर को पति और डांसर महिला दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उसे व्हॉट्सएप, फेसबुक, मेसेंजर पर ब्लॉक कर दिया। फ्लैट के वाई-फाई कनेक्शन कटवा दिए। वह किसी से संपर्क नहीं कर पा रही थी। इसके बाद उसने भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया। दूतावास ने पति से संपर्क किया, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया।
-
दो जनवरी को लौटना था भारत, 18 दिसंबर को आना पड़ा
पीड़िता ने बताया कि वीजा के अनुसार उन्हें दो जनवरी को भारत लौटना था, लेकिन पति के जाने के बाद उसे 18 दिसंबर को ही लौटना पड़ा। वह किसी तरह दुबई पहुंची, जहां से पिता ने उसका टिकट कराया और वह भारत लौट सकी।

वर्जन
कोलकाता के नरेंद्रपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद शिकायत डाक के जरिए प्राप्त हुई। इस पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed