{"_id":"66cc51e7759a141bcd0cffa0","slug":"married-a-girl-on-the-pretext-of-making-her-a-model-panipat-news-c-244-1-pnp1003-123271-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किशोरी को मॉडल बनाने का झांसा देकर की थी शादी, आरोपी यू- ट्यूबर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किशोरी को मॉडल बनाने का झांसा देकर की थी शादी, आरोपी यू- ट्यूबर गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। इसराना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की एक किशोरी को सपने दिखाकर बाल विवाह व दुष्कर्म करने का आरोपी यू ट्यूबर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अब महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता लगातार किशोरी की काउंसलिंग कर रही है।
किशोरी ने महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को बताया कि 15 साल की आयु में इंस्टाग्राम चलाने लगी थी। उसकी इंस्टाग्राम पर पंजाब के 28 वर्षीय युवक से दोस्ती हुई थी। युवक यू ट्यूबर था, उसने उसे मॉडलिंग कराने का भी झांसा दिया था। वह युवक की बातों में आ गई। उसने परिवार पर दबाव बनाकर 16 साल की आयु में उससे शादी कर ली थी। वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। उसके साथ मारपीट की गई। दिसंबर में उन्होंने उसे घर से निकाल दिया था। अब वह मायके में रह रही है। उसने जनवरी में आरोपी पति की शिकायत पुलिस को दी थी।
वर्जन-
महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने कहा कि किशोरी से बाल विवाह हुआ है। आरोपी पर दुष्कर्म की कार्रवाई भी होनी चाहिए। यह सिर्फ दहेज प्रताड़ना का मामला नहीं है। उसने किशोरी की काउंसलिंग की है। किशोरी फिलहाल मायके में रह रही है।
विज्ञापन
वर्जन-
महिला पुलिस थाना प्रभारी आशा ने बताया कि किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी आयु छुपाई थी। उसने लिखकर दिया था कि वह बालिग है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।