फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Market head and shopkeepers shocked after receiving summons for encroachment

Panipat News: अतिक्रमण पर समन मिलने पर बाजार प्रधान और दुकानदार हैरान

Thu, 04 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 04 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Market head and shopkeepers shocked after receiving summons for encroachment
पानीपत। इंसार बाजार समेत शहर के दुकानदारों के समन आने पर व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। कई व्यापारी समन मिलने पर हैरान भी हैं। वहीं संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने इस मामले में कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती के साथ रखने और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट में अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

एडवोकेट राकेश मान ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें कोर्ट ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, डीटीपी, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को समन जारी किया है। इनके साथ संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वधवा व संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान कृष्ण अग्रवाल को भी समन दिया है। वहीं असंध रोड, गोहाना व अन्य सड़कों के व्यापारियों को नगर निगम के माध्यम समन जारी करने की कही है। कोर्ट के समन पर बाजारों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लिखा ने बताया कि बाजार में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। नगर निगम ने पिछले दिनों इस पर कार्रवाई की थी। उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ चलकर अतिक्रमण हटवाया था। इसके बाद भी दुकानदारों को जागरूक कर रहे हैं। बाजार से रेहड़ी व फड़ी हटाकर एलिवेटेड हाईवे के नीचे जगह दी है। संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा जाएगा। इसके साथ बाजारों की स्थिति भी बताई जाएगी। उनको जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट में जाएंगे। बाजारों में अतिक्रमण का कभी समर्थन नहीं किया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। दुकानदारों को समय भी दिया गया था। रेहड़ी व फड़ी के लिए एलिवेटेड हाईवे के नीचे जगह दी है। कोर्ट में अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed