फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Market closed, jammed road in protest against the murder of ghee trader

घी व्यापारी की हत्या के विरोध में बाजार बंद, जाम की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Market closed, jammed road in protest against the murder of ghee trader
समालखा। समालखा में रोड जाम किए हुए दुकानदार। - फोटो : Panipat
समालखा। घी व्यापारी की हत्या पर बुधवार को शहर के व्यापारी वर्ग का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने वारदात के विरोध में बाजार बंद रखा और पुराने बस अड्डे पर जाम लगा दिया और हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जाम की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। ये जाम करीब एक घंटे तक रहा। पुलिस ने मृतक के बेटे चिराग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की शाम बाजार से भुगतान लेकर घर लौट रहे घी व्यापारी राजकुमार मित्तल को उनके घर के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी और उनसे बैग लूटकर फरार हो गए है। वारदात के विरोध में बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे स्थानीय दुकानदारों एवं व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। इसके बाद सभी व्यापारी पुराने बस अड्डे पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने हत्यारों को पकड़ने और व्यापारियों की सुरक्षा देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। व्यापारियों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर डीएसपी प्रदीप कुमार और विधायक धर्म सिंह छौक्कर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से बात की। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस केवल चालान काटने में लगी रहती है, लेकिन लोगों की सुरक्षा पर उनका ध्यान नहीं है। करीब एक घंटे तक जाम लगाने के बाद व्यापारी सड़क से हटे और यातायात सुचारु हो सका। दोपहर को व्यापारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बाजार खोला गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज और सीआईडी प्रमुख आलोक मित्तल से इस बारे में बात की है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। वहीं व्यापारियों ने योगी सरकार द्वारा अपराधियों के खिलाफ अपनाई जा रही सख्त नीति को प्रदेश में अपनाने की मांग पर राजीव जैन ने कहा कि वह इस मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। इन पर लगाम लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन

- पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
मंगलवार शाम को हुई वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। राजकुमार मित्तल के बाजार से घर तक आने के रास्ते और आरोपियों के फरार होने के संभावित रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। एएसपी पूजा वशिष्ठ, डीएसपी प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज हरनारायण, सीआईए की टीमों ने मौका निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मृतक व्यापारी का मोबाइल फोन भी है गायब
मृतक घी व्यापारी राजकुमार के पास मोबाइल फोन भी था, लेकिन मौके से उनका फोन नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए हैं। पुलिस इस मोबाइल फोन की तलाश में भी जुटी है। जिससे कुछ सुराग मिल सके।
- पूर्व विधायक ने की आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली पीड़ित परिवार के साथ पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सभी बिना डर के रहे और कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि आपराधिक घटनाओं में ज्यादातर एक ही गांव का नाम सामने आ रहा है। व्यापारी की मौत के बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाक्स
घी व्यापारी की हत्यारों पर एक लाख का इनाम घोषित
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर जारी की फोटो, सूचना देने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। व्यापारी राजकुमार मिल्लत की हत्यारों पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि कहा कि हत्या आरोपियों की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की फोटो जारी की, जिसमें हत्या आरोपी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सूचना देने के लिए फोन नंबर भी जारी किए।
- इन नंबरों पर दी जा सकती है सूचना डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार- 7056000106
एसएचओ समालखा इंस्पेक्टर नरेंद्र 7056000120
सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर राजपाल- 7056000111
सीआईए-2 इंचार्ज इंस्पेक्टर वीरेंद्र- 7056000112
सीआईए-3 इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर-7056000402
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed