फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Many voters were shocked to see their votes cut off at the booths.

Panipat News: बूथों पर वोट कटा देख कई मतदाताओं के उड़े होश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Many voters were shocked to see their votes cut off at the booths.
पानीपत।लोकसभा आम चुनाव को लेकर भीषण गर्मी में भी लोकसक्षा क्षेत्र के मतदाताओं ने 60 प्रतिशत से ज्यादा का मतदान किया। हालांकि इस दौरान शहर के कई बूथों पर वोट कटने और बोगस वोटिंग की शिकायतें मिलती रही। दिन भर शहरी विधानसभा में सैकड़ों ऐसे मतदाता मिले जिन्हें मतदाता सूची में उनके वोट ही नहीं मिले। सैकड़ों ने जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम पर शिकायतें दर्ज कराई तो सैकड़ों बिना शिकायत के बैरंग लौटे। सबसे ज्यादा लाल बत्ती वाले सरकारी स्कूल के बूथों से वोट कटने की शिकायतें मिली। अकेले बिशनस्वरूप काॅलोनी और सुखदेव नगर के करीब 50 मतदाताओं ने कंट्रोल रूम में शिकायत की है। इसी तरह न्यू रमेश नगर तहसील कैंप के निवासी सतनाम ने बूथ नंबर 131 विश्वास भारती निकेतन पर बोगस वोट डालने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा एक 75 वर्षीय महिला ने भी बोगस वोट करने की शिकायत दी। वहीं, वार्ड नंबर 16 के एनएफएल बूथ नंबर 193 पर भी एक वोट पोल हो गई थी। ये वोट शोभा पत्नी सतीश की थी। जिसके बाद में चैलेंज कर दोबारा वोट कराई गई। मतदाताओं में सबसे ज्यादा परेशानी तहसील कैंप, न्यू रमेश नगर, भाटिया कॉलोनी, सुखेदव नगर, बिशनस्वरूप कॉलोनी की सामने आई। वहीं, छह बजने से पहले सनौली के राणा माजरा से एक ऐसी शिकायत भी आई जहां मतदाता कतार में था और अधिकारियों ने उसे वोट डालने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मतदाता ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम पर दी है। राणा माजार के सोनू कुमार बताया कि वह अपने गांव के बूथ नंबर 1093 पर वोट डालने के लिए करीब साढ़े पांच बजे पहुंच गया था। छह बजने से 15 मिनट पहले ही पोलिंग पार्टियों ने वोटिंग को बंद करा दिया। उसे अंदर घुसने नहीं दिया गया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम और सेक्टर ऑफिसर को भी दी।
विज्ञापन


बॉक्स
मतदाताओं ने पूछा मेरी वोट कहां

जिला प्रशासन के शिकायत केंद्र पर दिन भर जिले के मतदाता शिकायत करते रहे। मतदाताओं के सबसे ज्यादा सवाल ये थे कि मेरी वोट कहां हैं। हम हर बार वोट डालते हैं लेकिन इस बार हमारी वोट मतदाता सूची में ही नहीं है। न ही वोट चुनाव आयोग के पोर्टल पर दिखाई दे रही है और न ही 1950 हेल्पलाइन पर संदेश भेजने के बाद उनका संदेश वापस आ रहा है। मतदाता सूची में भी दिन भर ढूंढने के बाद उनकी वोट नहीं दिखाई। शिकायत केंद्र पर मतदान केंद्र पर पंखा नहीं चल रहा, पीने का पानी नहीं है, लंबी कतारें लगी हैं, धूप से बचने का कोई साधन नहीं है, अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, जानबूझकर लेट कराया जा रहा है जैसी शिकायतें भी आ रही थी। जिनका जवाब देते देते अधिकारी थक गए लेकिन शिकायतों ने रुकने का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed