फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Manohar Lal took out a road show in the villages of Matlauda block.

Panipat News: मनोहर लाल ने मतलौडा खंड के गांवों में निकाला रोड शो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal took out a road show in the villages of Matlauda block.
मतलौडा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को मतलौडा खंड के विभिन्न गांवों में रोड शो निकाला। उनके साथ जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे रेरकलां गांव से रोड शो शुरू किया और शाम को दरियापुर गांव पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मनोहर लाल ने कहा कि शहरों के साथ गांवों में हर आयु वर्ग के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम श्वास तक जनता के लिए काम करेंगे। नरेंद्र मोदी की सरकार ने गत 10 वर्षों के दौरान जहां भारत में अभूतपूर्व विकास किया, वहीं विदेश में भी भारतीयों का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से अटके राम मंदिर निर्माण मामले का भाजपा शासन में ही समाधान हुआ और एक भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया गया। इसी प्रकार कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। महिलाओं का सशक्तिकरण करते हुए तीन तलाक पर रोक लगाई। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा के मोह में पड़कर भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस का बंटाधार कर दिया है। आज विपक्ष बिखरा हुआ है और पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed