फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Manohar Lal did a road show, the villagers welcomed him.

Panipat News: मनोहर लाल ने किया रोड शो, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal did a road show, the villagers welcomed him.
इसराना/मतलौडा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने वीरवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रोड शो किया। उन्होंने कैथ गांव से शुरू रोड शो सौदापुर में पूरा किया। इस दौरान ग्रामीणों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की जनता से अपनेपन का रिश्ता दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है। जब सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा की गारंटी पूरी होती है तो जनता का विश्वास अपनेपन में बदल जाता है। भाजपा के प्रति जनता का यही अपनापन आज हर चेहरे पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग जनता को गुमराह करने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। जनता से जुड़ाव बनाने के स्थान पर वोट के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसलिए अपनी राजनीति के लिए समाज को बांटने का प्रयास करने वाले पाखंडी नेताओं के बहकावे में न आएं। वे गठबंधन के नाम भी लोगों को बरगला रहे हैं। उनके सामने कोई नहीं है। एक उछल कूद करता हुआ आया था। उसको कोर्ट ने रास्ता दिखा दिया। प्रधानमंत्री मोदी का प्रदेश से सबसे अधिक लगाव है। उन्होंने सबको राम-राम भेजी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर नौकरी लगने के काबिल बनाएं। वे किसी नेता के पीछे लगकर अपनी जूती न तुड़वाएं। इस मौके पर हरविंद्र कल्याण, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, प्रभारी लोकेश नांगरू, गजेंद्र सलूजा, सत्यवान शेरा, राममेहर मलिक, जसवीर टिटाना, सुनील परढ़ाना व सतबीर पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed