फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Manisha was our daughter, politics over her death is unfortunate: CM

मनीषा हमारी बीटिया थी, उनकी मौत पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Manisha was our daughter, politics over her death is unfortunate: CM
पानीपत। भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत पर विधानसभा में विपक्ष के हंगामे को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मनीषा की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार मनीषा को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार हर बात का जवाब देगी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिस कारण इस मुद्दे को उछाल रही है।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवीर सैनी की शोक सभा में पानीपत पहुंचे थे। सेक्टर- 25 में हुई शोक सभा के बाद करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार मनीषा की मौत पर चर्चा करने के लिए तैयार है और विपक्ष का हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। मनीषा हमारी बीटिया थी। उसे न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और सरकार के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। मनीषा ने दुकान से कीटनाशक लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसी से मौत होने की पुष्टि हुई है। लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिस कारण विपक्ष द्वारा इस मुद्दे को उछाला जा रहा है। मनीषा की मौत पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

उधर मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी तो कांग्रेस की सरकार में होती है। भाजपा सरकार में तो पारदर्शिता पूर्ण तरीके से चुनाव होते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव हारने के बाद अलग-अलग मुद्दे लेकर आता है। पहले ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा लेकर आए वह फेल हो गया। इसके बाद बाबा साहब के संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमने लगे यह मुद्दा भी फेल हो गया। अब वोट चोरी का मुद्दा लेकर आए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट तो कांग्रेस के समय में चोरी होते थे। जो चुनाव जीतता था उसका नाम तक नहीं होता था। वोटों को खुर्द-बुर्द कर दिया जाता था। अब ईवीएम से पारदर्शिता पूर्ण तरीके से चुनाव होता है। ईवीएम से कभी भी उठाकर देख लो किसे कितने वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी ऐसा मुद्दा लेकर आते हैं जिसे देखकर जनता भी कहती है ये क्या मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
वरिष्ठ अधिवक्ता को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवीर सैनी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। रविवार को सेक्टर-25 स्थित सभागार में हुई शोकसभा में पहुंचकर उन्होंने अधिवक्ता रघुवीर सैनी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रघुबीर सैनी वरिष्ठ अधिवक्ता थे। उन्होंने पूरा जीवन गरीब व शोषित की सेवा की है। उनका पूरा जीवन आरएसएस में रहकर राष्ट्र सेवा के लिए बीता। उनके जाने की क्षति परिवार के साथ साथ संगठन को भी हुई है। मुख्यमंत्री ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी आत्मा को सद्गति दें। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढाडा, विधायक विज, मेयर कोमल सैनी, प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल,जिलाध्यक्ष भाजपा दुष्यंत भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा,एडवोकेट विवेक सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed