फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man sentenced to five years for attempting to rape real sisters

Panipat News: सगी बहनों से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को पांच साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 03:49 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to five years for attempting to rape real sisters
पानीपत। पुराना औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो बहनों से दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई है। दोषी पर अदालत ने 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को एक साल की जेल काटनी होगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने डेढ़ साल चली मामले की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने 12 नवंबर 2021 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वो सात व नौ साल की बच्ची की मां है। वो अपने पति के साथ एक फैक्टरी में काम करती है। बेटियां घर अकेली रहती है। 12 नवंबर शाम को जब वो काम से घर आई तो उसकी बड़ी बेटी ने बताया कि पड़ोसी मोहित उर्फ मोनू ने घर आकर उनके साथ गलत हरकतें की है। उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उन्होंने शोर मचाया तो वो उन्हें वहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 13 नवंबर को मोहित पर केस दर्ज किया। 19 नवंबर को मोहित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। रविवार को एडीजे सुखप्रीत सिंह की अदालत ने दोषी मोहित को पांच साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed