फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man murder on railway road on hit head to stone

रेलवे रोड पर युवक की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या, चार फुट उंचे व 10 फुटे दूर तक दिखे खून के धब्बे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Man murder on railway road on hit head to stone
रेलवे रोड पर मंगलवार रात एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शहर थाना प्रभारी योगेश कुमार व उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने आस पास के लोगों से बातचीत करनी शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। इसके अलावा मृतक की शिनाख्त के भी प्रयास तेज कर दिए है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धर्मबीर नरवाल निवासी बसंत कुंज कॉलोनी, सेक्टर 25 ने बताया कि उसका ताऊ देवीलाल शोपिंग कांपलेक्स में नरवाल सिक्योरिटी नाम से दो मंजिला ऑफिस है। ऑफिस के सामने एक बरामदा है। वह मंगलवार को शाम छह बजे अपना ऑफिस बंद कर घर चले गए। जब वह बुधवार को आए तो बरामदे में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला। जिसके सिर पर पत्थर से वार किया हुआ था। अनुमान है कि युवक की पत्थर से वार कर हत्या की गई है। उन्होंने सुबह कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

सोनीपत से एफएसएल एक्सपर्ट टीम ने आकर की जांच
सोनीपत एफएसएल से डॉक्टर जगबीर सिंह को मौके पर बुलाया। जिन्होंने आकर करीब एक घंटे तक अलग अलग एंगल से जांच की। उन्होंने बताया कि पत्थर से तेज गति में वार किया गया है, जिससे खून के धब्बे करीब साढे़ चार फीट ऊंचे व करीब 10 फीट दूर तक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।
-योगेश कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed