फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man arrested for stealing purse from car

Panipat News: कार से पर्स चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for stealing purse from car
समालखा। समालखा चौकी पुलिस ने कार से पर्स चोरी करने के आरोप में खलीला प्रहलादपुर के परमीत उर्फ बच्ची को वीरवार को मनाना मोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2500 रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पर्स बरामद कर लिया है। समालखा चौकी प्रभारी के अनिल ने बताया कि पुलिस टीम ने वीरवार रात को गश्त के दौरान मनाना मोड़ के पास परमीत को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पांच अप्रैल को भापरा बाईपास पर शराब ठेके के पास खड़ी एक कार से पर्स चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया। इस मामले बेगमपुर ताहरपुर के रविंद्र की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है। पर्स में करीब 12 हजार रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कुछ कागजात थे। आरोपी ने इसके अलावा 10 अप्रैल को सेवा समिति चौक के पास एक मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट लेकर बैग से 15 हजार रुपये चोरी किए थे। इस मामले में रिशपुर गांव के सागर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed