{"_id":"547c1fd66b922d64d44d8299420c7039","slug":"man-arrested-for-comment-on-ig-s-facebook-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी की फेसबुक वॉल पर कमेंट करने पर उठाया और टार्चर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी की फेसबुक वॉल पर कमेंट करने पर उठाया और टार्चर
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीआईए की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ गए हैं। इस बार पानीपत ग्रामीण विधानसभा से
पंचायती प्रत्याशी रहे संजय कादियान ने आरोप लगाए हैं। संजय कादियान का आरोप है कि सीआईए ने उसको आईजी की फेसबुक वॉल पर कमेंट करने पर उठाया और उसको टार्चर किया। कादियान ने पुलिस पर चार लाख रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। सीआईए-टू ने आरोपों को निराधार बताया है।
संजय कादियान ने शिकायत में बताया कि वह आईजी श्रीकांत जाधव की फेसबुक पर हैं। उन्होंने आईजी की वॉल पर एक कमेंट किया था। उन्होंने उनको कुछ लोगों द्वारा उनके बारे में उड़ाई जाने वाली अफवाहों से अवगत कराया था। आरोप है कि इसी बात का अधिकारियों ने उल्टा मतलब निकाल लिया। उसने आरोप लगाया कि सीआईए-टू पानीपत ने शुक्रवार दोपहर बाद उठा लिया और उसको थाने में ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां पर एसपी राहुल शर्मा भी आ गए। उसने आरोप लगाया कि उसके फेसबुक वॉल पर किए कमेंट पर धमकी दी और उसके पैरों पर दो बार लौहे की रॉड फेर दी। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उसको नेतागिरी झाड़ने व औकात दिखाने की धमकी दी। अधिकारियों ने उसकी फैक्टरी के पांच-सात लोगों को पकड़कर ऊंटला पाइप लाइन तेल चोरी के आरोप में गिरफ्तार करने की धमकी दी और उसकी फैक्टरी पर पहुंच गए। यहां पर कोई भी कर्मी पुलिस को नहीं मिला। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में उससे चार लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा।
विज्ञापन
वर्जन
संजय कादियान यमुना एंक्लेव पर किसी के साथ झगड़ा कर रहा था। उसको 107 के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह पुलिस पर खुद को बचाने के लिए आरोप लगा रहा है। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
दीपक कुमार, प्रभारी, सीआईए-टू पानीपत