फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man arrested for attacking neighbours over rivalry

Panipat News: रंजिश में पड़ोसियों पर हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for attacking neighbours over rivalry
पानीपत। थाना तहसील कैंप की इंदिरा विहार कॉलोनी में युवक पर हमला करने के आरोपी शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एंटी नारकोटिक सेल टीम ने शनिवार रात को आरोपी को बरसत रोड नूरवाला चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सुभाष ने बताया कि इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र तहसील कैंप थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनका पुराने कपड़ों का कारोबार है। 25 जून 2025 को रात करीब 10:15 बजे वह परिवार के अन्य सदस्य खाना खाकर अपने घर की छत पर घूम रहे थे। पड़ोसी शुभम अपने घर के गेट पर खड़ा था। पुरानी रंजिश में शुभम ने अपने भाई नवम के साथ मिलकर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई नवम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed