फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man arrested for abusing woman sarpanch

Panipat News: महिला सरपंच से गाली-गलौज करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for abusing woman sarpanch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। करहंस गांव की महिला सरपंच के साथ समालखा थाना परिसर में गाली गलौज और हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने गांव के संदीप को गिरफ्तार किया है। उसे गांव से ही गिरफ्तार किया। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।


सरपंच सुखबीरी के मुताबिक वह सुबह 10 बजे समालखा थाने में एक केस की पैरवी करने गई थीं। वहां उसे गांव के युवक संदीप और उसके भाई मिले जो थाने के बाहर खड़े थे। महिला सरपंच ने बताया कि उन्होंने तीन-चार दिन पहले गांव में पंचायती जमीन व रास्ते से कब्जा और अतिक्रमण हटवाया था। संदीप ने दोबारा उसी पंचायती जमीन पर कब्जा कर लिया। थाने में मिलने के दौरान जब उन्होंने उसे इस बारे में पूछा तो संदीप गाली गलौज व हाथापाई करने लगा। अतिक्रमण नहीं हटाने और जान से मारने की धमकी दी। सरपंच ने बताया कि युवक के पिता ने भी उसे बाहर आने पर देख लेने की धमकी दी है। ये बदमाश किस्म के लोग हैं। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed