Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Malwa Superfast Express delayed by eight hours, passengers upset

Panipat News: मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे लेट, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Malwa Superfast Express delayed by eight hours, passengers upset
पानीपत। सर्दी में बढ़ती धुंध ट्रेनों को प्रभावित कर रही है। आए दिन ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से आ रही हैं। यात्री स्टेशन पर घंटों तक ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठकर अपना कीमती खराब करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

वीरवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 23 ट्रेनें देरी से आई। यात्री शीतल और मनजीत ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है। उनकी ट्रेन पौने तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है।
विज्ञापन

इतनी देरी में तो हम अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। सर्दी का मौसम है ऐसे में हर यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहता है। घंटों तक का समय ट्रेनों के इंतजार में खराब होने पर यात्री परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके और समय भी खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें आई देरी से : मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे, दिल्ली पानीपत एमईएमयू दो घंटे और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू डेढ़ घंटे की देरी से आई। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे और आगरा कैंट सुपरफास्ट दो घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, गाती जयंती 1.20 घंटे और शान ए पंजाब पौने घंटे की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस पौने चार घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस 1.20 घंटे और नेताजी एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से आई।

जम्मू मेल पौने दो घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 1.6 घंटे और टाटानगर एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 2.12 घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2.50 घंटे और दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस सात घंटे, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पौने दो घंटे और नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 44 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे और ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed