फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Malwa, Agra and Jhelum Express canceled

Panipat News: मालवा, आगरा और झेलम एक्सप्रेस रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Malwa, Agra and Jhelum Express canceled
पानीपत। ट्रेनों के देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के विलंब से आने के कारण उन्हें घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। रविवार को मालवा, आगरा और झेलम एक्सप्रेस के रद्द होने के कारण कई यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पानीपत से अमृतसर जाने वाले यात्री गौरव, अश्विन और राघव ने बताया कि उनकी ट्रेन सुबह के समय स्टेशन पर पहुंचने वाली थी लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पाई जिससे उन्हें कई घंटों तक स्टेशन पर समय व्यतीत करना पड़ा।
विज्ञापन

इस संबंध में रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों की महत्वपूर्ण पासिंग और अन्य तकनीकी खराबी को ठीक करने में ट्रेनों के समय पर प्रभाव पड़ रहा है। जिससे यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा हैै। उन्होंने बताया कि यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास रेलवे प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को अधिक परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रहीं प्रभावित
अप लाइन : अमृतसर एक्सप्रेस के पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:17 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 51 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा एक्सप्रेस को रविवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया। पठानकोट एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 9:18 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:47 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 29 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:41 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 48 मिनट की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:55 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 21 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 12:45 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 22 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:37 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 1:15 घंटे की देरी से पहुुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 4:02 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत में 1:31 घंटे की देरी से पहुंची।

डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:15 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:05 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस को रविवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है। झेलम को भी किसी कारणवश रद्द कर दिया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 4:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 4:35 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 33 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed