{"_id":"6abd7c9bc501ac072302dc14","slug":"65-crore-mch-wing-inaugurated-100-new-beds-to-be-added-at-the-district-hospital-panipat-news-c-18-1-knl1004-1003333-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 65 करोड़ की एमसीएच विंग शुरू, जिला अस्पताल में जुड़ेंगे 100 नए बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 65 करोड़ की एमसीएच विंग शुरू, जिला अस्पताल में जुड़ेंगे 100 नए बेड
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। नागरिक अस्पताल में 65 करोड़ से बनी सात मंजिला मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग बुधवार को शुरू हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक ने इसका शुभारंभ किया। अभी मिहला और बालरोग विभाग की ओपीडी चालू हुई है। आगे 100 अतिरिक्त बेड जुड़ेंगे। इससे विंग की क्षमता बढ़कर 300 बेड की हो जाएगी।
एमसीएच विंग में महिलाओं और बच्चों के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसमें पांच ऑपरेशन थिएटर, 20 डिलीवरी टेबल, गायनी और चाइल्ड ओपीडी के अलावा स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) और न्यूबॉर्न इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) की सुविधा है। इससे गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और बीमार नवजातों को एक ही परिसर में बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
ओपीडी शुरू होने के बाद महिलाओं और बच्चों को उपचार के लिए पुराने भवन में अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत कम होगी। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने विंग में सेवाएं शुरू होने के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ओपीडी संचालन और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 1500 से 1800 मरीज आते हैं। अस्पताल में हर साल करीब 15 हजार प्रसव भी होते हैं। मरीजों की अधिक संख्या के कारण पुराने भवन में बेड पर दबाव बना रहता था। 100 अतिरिक्त बेड उपलब्ध होने से इस समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।
नौ महीने से तैयार थी इमारत
एमसीएच विंग का निर्माण वर्ष 2021 में टेंडर जारी होने के बाद शुरू हुआ था। शुरुआती योजना के अनुसार निर्माण जून 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से समय सीमा कई बार बढ़ी। करीब नौ महीने पहले भवन तैयार हो गया था, लेकिन सेवाएं शुरू नहीं हो पाई थीं। बुधवार को ओपीडी शुरू होने के साथ मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया।
गायनी और पीडियाट्रिक्स की ओपीडी शुरू की गई है। आने वाले दिनों में इनडोर वार्ड, लेबर रूम और एनआईसीयू समेत अन्य सेवाएं चरणबद्ध तरीके से एमसीएच विंग में स्थानांतरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग से स्टाफ की व्यवस्था की गई है। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ