पानीपत। मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी राजाखेड़ी के खिलाड़ियों ने ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता शुक्रवार को करनाल में महाराजा सूरजमल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी, इसमें प्रदेश से कई टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल कर एकेडमी का नाम रोशन किया है।
कोच राजेश मलिक की देखरेख में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं, साथ ही खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए है। सुबह-शाम खिलाड़ी एकेडमी में पहुंचकर कोच के मार्गदर्शन में बेहतर खेल प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच राजेश मलिक ने बताया कि 13 फरवरी को करनाल में आयोजित की गई ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर एकेडमी और जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता महाराजा सूरजमल की जयंती पर आयोजित की गई थी।