फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Making of new family identity cards stopped

Panipat News: नए परिवार पहचान पत्र बनाने हुए बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Making of new family identity cards stopped
पानीपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नए परिवार पहचान पत्र बनने बंद हो चुके हैं। यहां तक कि अटल सेवा केंद्र पर भी इनके लिए आवेदन नहीं किया जा सकता। इससे विशेष तौर पर उन लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है जिनके परिवार पहचान पत्र कैंसल हो गए थे या जिन्होंने बनवाए ही नहीं थे। अब नए परिवार पहचान पत्र बनने का काम विस चुनाव के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के पीपीपी के पोर्टल पर जब आवेदन किया जाता है तो सबसे पहले आधार कार्ड वेरिफिकेशन का कॉलम आता है। इसमें आवेदक अपना नाम, जन्म तिथि इत्यादि तो भर लेता है लेकिन इसके बाद की प्रक्रिया नहीं खुल पाती। इसके बाद दूसरे विकल्प में परिवार की जानकारी, अन्य जानकारी और हस्ताक्षर के दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प आता है, जो फिलहाल के लिए बंद हैं। वहीं, आवेदन की प्रक्रिया पहले से काफी ज्यादा जटिल हो गई है। जिसकी वजह से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे किसी का राशन कार्ड कट गया है तो किसी को वृद्ध पेंशन बनवाने में परेशानी हो रही है। लोग कभी सचिवालय तो कभी सीएससी सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि परिवार पहचान पत्र अब एक ऐसा दस्तावेज बन चुका है जिसके बिना कोई भी काम, आवेदन, योजना का लाभ नहीं लिया जा सकता। विशेष तौर पर परिवार पहचान पत्र में परिवार के सभी सदस्यों की पूरी जानकारी होती है। जिसमें सबसे मुख्य जानकारी आय की होती है, जो परिवार की सालाना आय को दर्शाता है। इस आय की वजह से ही परिवार पहचान पत्र में जुड़े सभी लोग किसी सरकारी योजना का लाभ बेहतर तरीके से ले सकते हैं। आय के इस विकल्प को ही करवाना लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
फिलहाल नए परिवार पहचान पत्र के लिए आवेदन हो रहे हैं। ऐसा विधानसभा चुनाव तक रहेगा। विधानसभा चुनाव के बाद प्रक्रिया दोबारा से शुरू हो सकती है।
जयपान सिंह हुड्डा, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed