{"_id":"66737c5a9a056e6c7e0f7ef6","slug":"make-people-aware-against-addiction-vatsa-panipat-news-c-244-1-pnp1003-119845-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ लोगों को करें जागरूक : वत्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ लोगों को करें जागरूक : वत्स
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रदेश में चल रहे नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत बुधवार को हरियाणा राज्य स्वापक नियत्रंण ब्यूरो के डीएसपी सतीश वत्स युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
ये कार्यक्रम मित्तल मैगा मॉल में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जब नशा करने वाले व्यक्ति को नशे के लिए पैसा नहीं मिलता है तो वह पैसे के लिए चोरी करता है और किसी संगीन अपराध को अंजाम देने से पीछे नहीं हटता है। इसलिए हमें खुद जागरूक रहकर दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करना चाहिए। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. ललित वर्मा ने कहा कि नशा एक ऐसी कुरीति है। जिसने अमीर गरीब किसी को नहीं छोड़ा। शुरुआत आनंद के साथ होती है अंत बीमारी के साथ होता है। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति नशा करता है या करवाता है उसकी सूचना 90508 91508 पर देनी चाहिए। इस मौके पर संदीप जिंदल, जिम के संचालक सुदेश कोशिश, धनंजय सिंगला, अंकुश बंसल, प्रमोद बंसल,पवन गुप्ता व अमन मित्तल मौजूद रहे।