फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Maintain good habits to accomplish the goal

लक्ष्य पूरा करने को सही रखें आदतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Maintain good habits to accomplish the goal
पानीपत। विद्यार्थियों को ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। आईबी शिक्षण संस्था ने संस्थापक स्वर्गीय इंद्रभान की पुण्य स्मृति में शनिवार को आईबीएल पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस मौके पर स्कूल प्रागंण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों को समझाया कि लक्ष्य पूरा करने के लिए अपनी आदतों को सही रखें।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सामूहिक गान, आकेस्ट्रा की धुनों पर विभिन्न राज्यों के नृत्य, भांगड़ा, बालश्रम जैसे नृत्यों पर अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया, विशिष्ट अतिथि शहरी विधायक प्रमोद विज तथा राष्ट्रीय सम्मान से समाजसेवी सुमित ढीगड़ा रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कार्य करो पर उसे दिल से करना चाहिए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैं आईबी कॉलेज का विद्यार्थी रहा हूं। आपके द्वारा जो मंच पर सम्मान दिया गया है, उसका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुमित ढींगड़ा ने कहा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए आदतों का महत्व जरूरी है।
प्रधानाचार्या सोनिया चावला ने आभार जताया। मंच संचालन अध्यापिका कुमारी शिल्पी के साथ यशस्वी, निशिका, कनिका व चिंतन ने किया।

पानीपत। आईबीएल स्कूल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुति देती हुई छात्राएं।

पानीपत। आईबीएल स्कूल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुति देती हुई छात्राएं।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed