फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Main accused of Sandeep murder case arrested

Panipat News: संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Main accused of Sandeep murder case arrested
पानीपत/थर्मल। सोनीपत के खिजरपुर गांव के संदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सुताना के नजदीक थर्मल बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे वारदात में प्रयुक्त लाठी डंडे व रॉड और खून से सने कपड़े भी बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील ने पूछताछ में बताया उसकी पत्नी अन्नु का मृतक संदीप के साथ प्रेम प्रसंग था। अन्नु दो माह पहले संदीप के पास रहकर आई थी। इस बात से वह संदीप से रंजिश रखता था। संदीप को सबक सिखाने के लिए आरोपी ने पत्नी पर दबाव बना फोन करवा संदीप को 15 सितंबर को गांव में अपने घर पर बुलाया था। संदीप देर शाम उनके घर पर आया तो आरोपी ने गांव निवासी अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर संदीप की पाइप व डंडों से पिटाई कर उसको कमरे में बंद कर दिया। 16 सितंबर की सुबह कमरा खोलकर देखा संदीप की मौत हो चुकी थी। उन्होंने शव को पल्ली में बांधकर गांव के बाहर झाड़ियों ने छुपा दिया और उसकी बाइक पानीपत की दिल्ली पैरलल नहर में डाल दी। 16 सितंबर की देर रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके शव को झाड़ियों से निकाला और मोटरसाइकिल पर सफीदों के पास नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


ये था मामला


सोनीपत के खिजरपुर गांव निवासी सुभाष ने बताया कि उससे छोटा उसका भाई संदीप (28) था। उसकी पानीपत के गांव सुताना में रिश्तेदारी है। संदीप के गांव सुताना निवासी अन्नु के साथ प्रेम संबंध थे। यह दोनों मोबाइल पर भी बात करते थे। 15 सितंबर को अन्नु ने संदीप के पास एक पड़ोसन के मोबाइल से कॉल कर बुलाया था। संदीप घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। उन्होंने 17 सितंबर को गन्नौर पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी। गन्नौर थाना पुलिस ने संदीप के मोबाइल की लोकेशन जांची तो उसकी आखिरी लोकेशन सुताना गांव में मिली। वह अपनी शिकायत लेकर पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के पास पहुंचे। 18 सितंबर को रोहतक में नहर में एक युवक का शव मिला था। उसके हाथ पर बने उसकी मां का टैटू बना हुआ था। उन्होंने टैटू से शव की पहचान संदीप के रूप में की थी। शव पर लाठी डंडों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने की थी संदीप को भगाने की कोशिश

15 सितंबर की रात को अन्नु के घर से एक युवक की चिल्लाने की आवाज आ रही थी। रात को ये आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए थे। पड़ोसियों ने अन्नु के मकान का गेट खोला तो गंभीर रूप से घायल संदीप ने यहां से भागने की कोशिश की लेकिन वह घायल अवस्था में भाग नहीं पाया और गली में गिर गया था। सुनील ने पड़ोसियों को बताया कि यह चोर है उनके घर में चोरी करने घुसा था। इसके बाद वह संदीप को घसीटकर दोबारा घर में ले गए और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed