फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Main accused in the attack carried out by entering a house over a dispute regarding a submersible pump has been arrested.

Panipat News: सबमर्सिबल के विवाद में घर में घुसकर हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Main accused in the attack carried out by entering a house over a dispute regarding a submersible pump has been arrested.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। किशनपुरा में घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों पर सबमर्सिबल को लेकर विवाद में हमला करने आरोपी अजय निवासी पीपल वाली गली को गिरफ्तार कर लिए है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किए। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए है।
किशनपुरा निवासी महिला स्वीटी ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को पड़ोसी के साथ सबमर्सिबल चलाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसमें गाली-गलौज की गई। इसी रंजिश के चलते 21 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे अजय अपने अन्य साथियों के साथ डंडे और तेजधार हथियार लेकर जबरन उनके घर में घुस आया। परिवार में डर का माहौल बनाते हुए महिला, उनके ससुर, पति और नाबालिग बच्चों के साथ धक्का-मुक्की की और हमला कर दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके ससुर के साथ मारपीट की। उन्होंने और उनके पति ने परिवार व बच्चों को बचाने का प्रयास किए तो आरोपियों ने उन पर भी हथियारों से हमला कर दिए। इससे महिला और उनके ससुर को गंभीर चोटें आईं। उनको जाते समय जान से मारने की धमकी दी। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 के प्रभारी रोबिन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिए है। पुलिस अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed