फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahendra, his brother and nephew, accused of fraud, will appear in court today.

Panipat News: धोखाधड़ी के आरोपी महेंद्र, भाई व भतीजे की कोर्ट में आज होगी पेशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Mahendra, his brother and nephew, accused of fraud, will appear in court today.
गुनित फाइल फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। गवाही पलटने के नाम पर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी महेंद्र चावला, उनके भाई देवेंद्र चावला व भतीजे राम को वीरवार को फिर अदालत के सामने पेश किया जाएगा। तीन दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस ने तीनों से आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। साथ ही कुछ नकदी भी बरामद की है। हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया है। उधर, देवेंद्र को डाक विभाग के डाकपाल पद से निलंबित कर दिया गया है।

शनिवार को पुलिस टीम ने आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह रहे महेंद्र चावला, उनके भाई डाक विभाग में डाकपाल के पर तैनात देवेंद्र चावला व भतीजे राम को गिरफ्तार किया था। तीनों पर आरोप है कि सनौली गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा के साथ चल रहे मुकदमों में पक्ष में गवाही देने और समझौते के नाम पर 70 लाख रुपये लिए। बाद में 80 लाख रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया और गवाही से बदल गए। पुलिस ने सोमवार को तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से 70 लाख रुपये की नकदी बरामद करने के प्रयास किए गए। इस दौरान टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश भी दी। वीवार को आरोपियों के रिमांड का समय पूरा होगा। इसके बाद वीरवार को एक बार फिर तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से कुछ नकदी बरामद भी की गई है।

गुनित फाइल फोटो-

गुनित फाइल फोटो-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed