फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahendra Chawla has been remanded in judicial custody after cash worth Rs 42 lakh was recovered from his possession.

Panipat News: महेंद्र चावला के कब्जे से 42 लाख रुपये की नकदी बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Sun, 26 Apr 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 26 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Chawla has been remanded in judicial custody after cash worth Rs 42 lakh was recovered from his possession.
पानीपत। आसाराम और नारायण साईं प्रकरण में मुख्य गवाह रहे महेंद्र चावला से पुलिस ने 42 लाख रुपये बरामद किए हैं। इसमें से 24 लाख पहले बरामद कर चुकी है और 18 लाख रुपये दो दिन के रिमांड के दौरान बरामद किए हैं। बाकी 28 लाख रुपये उनके दूसरे भतीजे के पास बताए गए हैं। पुलिस भतीजे की तलाश में दबिश दे रही है। रिमांड का समय पूरा होने पर महेंद्र चावला को शनिवार को अदालत के सामने पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने 18 अप्रैल को महेंद्र चावला उनके भाई देवेंद्र चावला और भतीजे राम को गिरफ्तार किया था। तीनों के खिलाफ सेक्टर-12 निवासी भगत सिंह ने चांदनी बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि महेंद्र चावला ने सनौली गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा के साथ चल रही मुकदमेबाजी में गवाही से पलटने के नाम पर 70 लाख रुपये लिए थे। बाद में 80 लाख रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने महेंद्र चावला और पहले तीन दिन रिमांड पर लिया था। उनके कब्जे से 24 लाख रुपये बरामद किए गए थे। वीरवार को तीनों को दोबारा फिर से अदालत के सामने पेश किया गया था। देवेंद्र चावला व राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, महेंद्र चावला को दोबारा फिर से दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

दो दिन के रिमांड के दौरान उनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये और बरामद हुए। अभी तक महेंद्र चावला व उनके परिजनों से पुलिस 42 लाख रुपये की नकदी बरामद कर चुकी है, वहीं पूछताछ में पता चला है कि बाकी की नकदी महेंद्र चावला के दूसरे भाई के बेटे के पास है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, शनिवार को महेंद्र चावला को अदालत के सामने पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र चावला व उनके परिजनों से अब तक 42 लाख रुपये क नकदी बरामद हो चुकी है। बाकी की नकदी उनके दूसरे भतीजे के पास होने की जानकारी मिली। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महेंद्र चावला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed