फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Maharishi Dayanand Saraswati Jayanti: Organization of 5100 Kundiya Yagyamrit Sanskar in Panipat

महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती: 5100 कुंडीय यज्ञामृत संस्कार का आयोजन, विश्व शांति और कल्याण की कामना की

Fri, 02 Feb 2024 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल, पानीपत (हरियाणा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल, पानीपत (हरियाणा)। Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 11:40 PM IST
सार

महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में पानीपत के थर्मल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 5100 कुंडीय यज्ञामृत संस्कार का आयोजन हुआ। यहां यज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति और कल्याण की कामना की गई। 

विज्ञापन
Maharishi Dayanand Saraswati Jayanti: Organization of 5100 Kundiya Yagyamrit Sanskar in Panipat
5100 कुंडीय यज्ञामृत संस्कार का आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत के थर्मल में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आर्य युवा समाज की ओर से पानीपत के थर्मल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 5100 कुंडीय यज्ञामृत संस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस महेश ग्रोवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की वहीं आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विज्ञापन


डीएवी प्रबंधन समिति एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी के निर्देश पर विद्यार्थियों, शिक्षकों ने यज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति और कल्याण की कामना की। इसके लिए स्कूल के बड़े मैदान को कुंडों से सजाया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी में शुक्रवार शाम को 5100 कुंडीय यज्ञामृत किया गया। जिसमें डीएवी संस्थाओं के बच्चों ने यज्ञ में आहुति डाली। मुख्य अतिथि जस्टिस महेश ग्रोवर ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने विश्व को यज्ञ के महत्व से अवगत कराया। युवा पीढ़ी को आज उनके संस्कारों को अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा पीढ़ी यज्ञ की पद्धति को अपनाकर अन्य लोगों को जागरूक कर सकती हैं। इस दौरान डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति के उप प्रधान एवं पूर्व न्यायाधीश जस्टिस प्रीतम पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के सह मंत्री सत्यपाल आर्य, पब्लिक स्कूल के निदेशक बीके चोपड़ा, आर्य युवा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मदेव विद्यार्थी और डीएवी पब्लिक विद्यालय पानीपत के ऋतु दिलबागी विशेष रूप से सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed